तीन हजार मी. दौड़ में कनिका, धनंजय ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : खेल महाकुम्भ के तहत खोलाचौरी न्यायपंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज खोलाचौरी में किया गया। प्रतियोगिता के तहत 3 हजार मीटर दौड़ के बालिका में कनिका, बालक में धनंजय रावत ने पहला स्थान पाया। भाला फेंक में गौरव, कबडडी में मिरचोडा विजेता रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख कोट ब्लाक प्रमिला नेगी और विशिष्ट अतिथि ग्राम खोला अनीता रावत ने किया। मुख्य अतिथि ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाएं इन खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल कर रहे हैं। वहीं, कल्जीखाल ब्लाक की न्याय पंचायत सांगुडा में दो दिवसीय खेलमहाकुंभ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुलदीप, राइंका मुंडनेश्वर के प्रधानाचार्य उत्तम गुसांई, मुकेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, कैलाश आदि मौजूद रहे। संचालन सतीश बलूनी व बबीता देवी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *