कनोल के जंगलों में लगी आग

Spread the love

चमोली। चमोली जिले के पैनखंडा रिजर्व फरेस्ट और सुदूर वर्ती गांव कनोल के जंगलों में आग शुक्रवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। वन विभाग की टीम ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को गांव के निकट पहुंचने से पहले ही बुझा दिया।
चमोली जिले के तल्ला पैनखंडा रिजर्व कंपार्ट नंबर 8 में शुक्रवार को भीषण आग लग गयी थी। इस वनाग्नि पर 5 घंटें की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने काबू पाया। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस रिजर्व फरेस्ट मे 2 हेक्टयर वन भूमि में आग लगी। पैंका गांव के निकट तल्ला पैनखंडा रिजर्व कंपार्ट नंबर 8 में शुक्रवार को शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी। जो की लगभग 2 हेक्टेयर भूमि में फैल गयी थी। वन विभाग के रेंज गोविंदघाट को आग की सूचना मिलते ही गोविंदघाट वनक्षेत्राधिकारी बृज मोहन भारती के नेतृत्व में 12 लोगों की टीम आग बुझाने रवाना हुई। लगभग 5 से 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोविंदघाट वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती का कहना है कि तल्ला पैनखंडा रिजर्व कंपार्ट नंबर 8 पर किसी शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई थी। आग लगभग 2 हेक्टेयर भूमि में फैल चुकी थी। वनाग्नि की सूचना मिलते ही हमारी 12 सदस्यों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना स्थल पर पहुंच कर लगभग 5 से 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
कनोल गांव के जंगलों में भी लगी आग
सुदूर वर्ती घाट ब्लाक के कनोल गांव के जंगलों में आग लगने की घटना प्रकाश में आयी है। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। वनाग्नि की घटनाओं से चिंतित और पेड़ लगाने की मुहिम में जुटे वरिष्ठ शिक्षक धन सिंह घरिया ष् पेड़ वाले गुरुजी ष् ने ग्रामीणों, वन विभाग और सभी जागरूक लोगों से निवेदन किया है कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिये सब मिल जुल पर जन जागरूकता का अभियान चलायें। तभी वनों में आग लगने की घटनाओं को रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *