कांशीराम को परिनिर्वाण दिवस पर याद किया

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांशीराम के 17वें परिनिर्वाण दिवस पर बसपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शोषित, पीड़ित एवं वंचित समाज को काश्ीराम की नीतियों का अनुशरण करना चाहिए। सोमवार को सिम्मलचौड़ स्थित कर्मवीर जयानन्द भारतीय स्मृति पुस्तकालय में एकत्र होकर बसपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बसपा के संस्थापक कांशीराम को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौक पर बसपा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि कांशीराम सामाजिक परिवर्तन लाने वाले महानायक थे। उन्होंने दलितों व पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिए काम किया और जीवन में समाज सुधार के लिए लड़ते रहे। जिसका परिणाम रहा कि समाज में बहुत सारी कुरीतियों पर उन्होंने प्रहार किया और उन्हें समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब के मिशन को आगे बढ़ा रही बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के हाथों को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष केसी राम निराला, अनिल कुमार, सतेन्द्र खेतवाल, हर्ष कुमार, संगीता आर्य, मिथलेश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *