कानून व्यवस्था को लेकर युकां का प्रदर्शन

Spread the love

विकासनगर। देश में दुराचार की घटनाओं और कानून व्यवस्था के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार का पुतला भी फूंका। गुरुवार को युकां कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष यश शर्मा के नेतृत्व में बाबूगढ़ चुंगी पर एकत्र होकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने देश में लगातार घट रही दुराचार की घटनाओं पर रोष प्रकट करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युकां अध्यक्ष यश शर्मा ने कहा कि देश में हर महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने सरकार से हाथरस की घटना पर संज्ञान लेते हुए बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को फांसी पर लटकाने की मांग की। प्रदर्शन में साहिल, सोनम, साक्षी, प्राची, मीना, हिना, मुस्कान, ताईबा, सुनैना, वैशाली, कोमल, दीक्षा, रिया, किरन, फातिमा, विशाल, दिनेश, रूचिन, अश्वनी, प्रशांत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *