जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बाल विकास परियोजना कल्जीखाल के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र जसपुर में मंगलवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सुषमा रावत ने कहा कि बेटे और बेटी में कोई भी मतभेद नहीं होना चाहिए। दोनों को समान अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। कहा कि हमें भ्रूण हत्या पर रोक हेतु हर सम्भव प्रयास करने चाहिए तथा बेटियों के उज्जवल भविष्य हेतु प्रयास करने आवश्यक है। कार्यक्रम में सुपरवाईजर श्रीमती सुनीता तोपवाल ने पोषण मिशन एवं अन्य विभागीय जानकारी दी। इस मौके पर सोनिका देवी, प्रियंका देवी को बेटियों के प्रोत्साहन हेतु उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक महाराज सिंह रावत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हेमलता देवी, सहायिका सुषमा देवी, ग्राम प्रधान ग्राम सभा जसपुर कलावती देवी आदि मौजूद थे।