नवरात्र पर किया कन्या पूजन

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : नवरात्र पर नवमी को देवी मंदिरों व घरों मे कन्या पूजन हुआ। भक्त धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार भेंट किए। नगर के कंसमर्दिनी मंदिर, बगलामुखी मंदिर, धारी देवी मंदिर, देवलगढ़ स्थित राज राजेश्वरी मंदिर व गौरा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। धारीदेवी मंदिर में भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को बनाने के लिए पुलिस तैनात रही। देवलगढ़ स्थित राजराजेश्वरी मंदिर के पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल ने बताया कि नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर मां भगवती का पूजन-अर्चना करते हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *