नवमी पर किया कन्या पूजन, बांटा प्रसाद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नवमी का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को नवमी मनाई गई। नवरात्र में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों का समापन कर पूर्णाहुति की गई। जगह-जगह कन्या पूजन और भंडारों का आयोजन किया गया। राठ क्षेत्र के कोठला, सैंजी, बुरासी, पाबौ, बनेख, मणकोली में नवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से कन्या पूजन करवाया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल ने बताया घर और मंदिरों में कन्या पूजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *