कपरवाण को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संरक्षक रहे वरिष्ठ नेता डॉ. शक्ति शैल कपरवाण अब कार्यकारी अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अभी तक वे पार्टी के सांगठनिक जोन प्रभारी के रूप में कार्यों का निर्वहन कर रहे थे। डॉक्टर कपरवाण 1986 -87 से केंद्रीय महामंत्री से लेकर केंद्रीय उपाध्यक्ष व केंद्रीय संरक्षक तक पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उत्तराखंड आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और वे कई बार जेल भी गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *