कपीरी के ग्रामीण ने लिया लोकसभा चुनाव बहिष्कार का निर्णय

Spread the love

चमोली : कपीरी विकास संघर्ष समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने लोकसभा में चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है। विधायक अनिल नौटियाल के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और उन्होंने चुनाव में वोट देने का निर्णय लिया। कपीरी विकास संघर्ष समिति ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं जुटाने के लिए 27 फरवरी को एसडीएम के माध्यम से सीएम और डीएम को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया था। जिसमें 15 दिनों के अंदर मांगों का निस्तारण न होने पर क्षेत्र के 11 बूथों ने नाराजगी जताई थी। बुधवार को संघर्ष समिति व क्षेत्र के लोगों की किमोली गडकोट में बैठक हुई। इस दौरान विधायक अनिल नौटियाल ने ग्रामीणों को मनाया। कहा, जो सडकें वन भूमि से स्वीकृति नहीं हो पाई उनके लिए विधायक संज्ञान लेंगे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष खिलदेव रावत, महामंत्री महिपाल नेगी, भगवान कंडवाल, रणजीत लाल, नरेंद्र भंडारी, गोविंद रावत, देवेंद्र कंडवाल, शुशील खंडूडी, मनोज तोपाल, नीलम जुयाल आदि ने विधायक का आभार जताया और अध्यक्ष ने जनता की रजामंदी से चुनाव बहिष्कार वापस लेने की घोषणा की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *