करन व अनीता बने सर्वश्रेष्ट स्वयं सेवी

Spread the love

जीआईसी कोटद्वार में आयोजित किया गया एनएसएस शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में आयोजित एनएसएस शिविर में करन व अनीता को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी चुना गया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में बताया।
विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर का प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, महेंद्र कुमार अग्रवाल, रईस अहमद सलमानी, चंद्रमोहन सिंह असवाल व कार्यक्रम अधिकारी जयकृत सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से स्वयं सेवियों को पढ़ाई के साथ समाज सेवा करने का भी मौका मिलता है। स्वयं सेवियों को शिविर में मिलने वाली जानकारियों को जन-तक पहुंचानी चाहिए। शिविर में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। इस दौरान करन कुमार अनीता को सर्वश्रकेष्ट स्वयं सेवी व फरदीन व आस्था को उत्कृष्ट स्वयं सेवक चुना गया। इस मौके पर दीपक नौटियाल, जयकृत सिंह नेगी, सांतोष सिंह नेगी, पूरण चंद्र धूलिया, मिजाज अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *