धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : आमी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर देशभक्ति और सैन्य जागरूकता से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रम पस्तुत किये गये। कार्यक्रम में नायब सूबेदार विपुल सिंह द्वारा प्रस्तुत ऑडियो-विजुअल सत्र, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व को प्रभावशाली ढंग से समझाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में देश भक्ति, कविता पाठ, भाषण तथा कक्षा नवीं के विद्यार्थियों द्वारा कैप्टन विक्रम बत्रा की वीरगाथा पर सुंदर नाटक का प्रस्तुतीकरण किया गया। तत्पश्चात जीआरआरसी द्वारा विद्यार्थियों के लिए सैन्य उपकरणों की प्रर्दशनी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने राइफल, मशीन गन, ग्रेनेड लांचर जैसे विविध सैन्य हथियारों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और उनके उपयोग व विशेषताओं के बारे में जाना। भारतीय सेना के अधिकारियों ने उपस्थित विद्यार्थियों को प्रत्येक सैन्य उपकरण की जानकारी दी, जिससे छात्र-छात्राओं को सेना की तकनीकी क्षमताओं और उसके सर्मपण का आभास हुआ। मंच संचालन शिक्षिका विप्रा तोमर ने किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य संदीप चौहान, चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने वीएसएम, कमांडेंट जीआरआरसी एवं ट्रेनिंग बटालियन सेंटर का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *