नई टिहरी : दशोली क्षेत्र पंचायत सीट पर सही परिणाम जानने को लेकर देर रात तक दो बार पुनर्मतगणना की गई। अनारक्षित दशोली सीट पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। यहां पहली मतगणना में कर्म सिंह 249 मत लेकर विजयी घोषित किए थे। दूसरे स्थान पर रहे दिनेश सेमवाल ने परिणाम पर आपत्ति करते दोबारा मतगणना करवाई। जिसमें तीसरे स्थान पर रहे नरेश डंगवाल के दोनों से अधिक 253 निकले। उनको जीत का प्रमाण पत्र दिया ही जा रहा था कि पहले विजयी घोषित हुए कर्म सिंह ने आपत्ति की। जिस पर आरओ डीआर बेलवाल ने तीसरी बार मतगणना करवाई। जिसमें सबसे अधिक मत लेकर पुन: कर्म सिंह 9 मतों से विजयी रहे। आखिर क्षेत्र पंचायत सीट दशोली में कर्मसिंह ही पुन विजयी घोषित किया गया। यहां कर्म सिंह को 249, दिनेश सेमवाल को 240 नरेश डंगवाल को 230 व सब्बल सिंह को 191 प्राप्त हुए। (एजेंसी)