जयंती पर कर्मवीर जयानंद भारतीय को किया याद

Spread the love

शैल शिल्पी विकास संगठन की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शैल शिल्पी विकास संगठन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्मवीर जयांनद भारतीय की जयंती मनाई गई। इस दौरान सदस्यों ने समाज हित में जयानंद भारतीय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि समाज हित में दिए गए भारतीय के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
मंगलवार को संगठन कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदस्यों ने जयानंद भारतीय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि जयानंद भारतीय महान कर्मवीर, स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक थे। वह आजीवन शिल्पकार समाज के सुधार के लिए संघर्षरत रहे। कहा कि 6 सितंबर 1932 को कर्मवीर जयानंद भारतीय ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए मंडल मुख्यालय पौड़ी में तत्कालीन अंग्रेज गवर्नर मैलकम हेली के स्वागत दरबार को खंडित कर अदम्य साहस का परिचय दिया। कहा कि उनकी जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में संगठन के संयोजक विकास आर्य, धीरजधर बछवाण, सुरेंद्र लाल आर्य, मनवर लाल भारती, जयदेव सिंह, अनिल प्रधान, विनोद कुमार, सतेंद्र सिंह और अरूण कोटला सहित संगठन के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *