कर्नल अजय कोठियाल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने का देखा लाइव प्रसारण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जिला मुख्यालय पौड़ी में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का लाइव संबोधन सुना। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ पुर्ननिर्माण के शिल्पी कर्नल अजय कोठियाल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने को भी लाइव देखा। संबोधन सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ता गदगद नजर आए।
जिला पंचायत सभागार पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सीधा प्रसारण देखने के बाद पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी ने कहा कि केजरीवाल ने सोमवार से प्रदेश में मिशन उत्तराखंड नवनिर्माण शुरु किया है। कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता को 20 वर्षों तक छला है। जिसका परिणाम जनता आगामी 2022 में आप को सत्ता सौंपकर जवाब देगी। नेगी ने कहा कि कर्नल कोठियाल के पार्टी में आने ये कार्यकर्ताओं में एक सकारात्मक व उत्साहजनक ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान सीधे प्रसारण से सेक्टर प्रभारी मनोहर लाल पहाड़ी, संगठन मंत्री अव्वल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना नेगी, नगर अध्यक्ष त्रिलोक रावत, भरत लाल, ठाकुर नेगी, राजेंद्र रावत, कमला गोदियाल, कुसुम नेगी, कांति चौहान, राजेश्वरी रावत, अनीता रावत, सुनीता, रीना, रजनी आदि जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *