कर्नाटक हिजाब विवाद: राज्य में सोमवार से चरणबद्घ तरीके से खुलेंगे स्कूल

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच राज्य सरकार ने स्कूलों को रणबद्घ तरीके से खोलने का फैसला लिया है। राज्य में सोमवार 14 फरवरी से हाई स्कूल खोले जाएंगे जबकि कलेज को खोलने का फैसला बाद में लिया जाएगा। हिजाब को लेकर जारी विवाद को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने बुधवार को राज्य के सभी हाई स्कूल और कलेजों को अगले तीन दिनों तक बंद करने का आदेश दिया था।
गुरुवार को कर्नाटक हाई कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई भी की। हाई कोर्ट को छात्रों से कहा कि जब तक मामला सुलझ नहीं जाता तब तक वे शैक्षणिक संस्थानों के परिसर में ऐसा कोई वस्त्र पहनने पर जोर नहीं दें जिससे लोगों को उकसाया जा सके। अदालत ने मामले की सुनवाई सोमवार के लिए निर्धारित करते हुए यह भी कहा कि शैक्षणिक संस्थान छात्र-छात्राओं के लिए कक्षाएं फिर से शुरू कर सकते हैं।
बुधवार को गठित मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी, जस्टिस जे एम काजी और जस्टिस ष्णा एस दीक्षित की तीन सदस्यीय पीठ ने यह भी कहा कि वह चाहती है कि मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए लेकिन उस समय तक शांति और सद्भावना बनाए रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *