कर्नाटक में कर्फ्यू से नहीं काबू हुआ कोरोना, अब 10 मई से राज्य में कंप्लीट लकडाउन

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। कोरोना वायरस पर काबू करने के लिए कर्नाटक सरकार ने 10 मई से पूरे राज्य कंप्लीट लकडाउन लगाने का फैसला किया है। शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, कोरोना कर्फ्यू कारगर साबित नहीं हुआ है। जिसके बाद अब 10 मई सुबह 6 बजे से 24 मई सुबह 6 बजे तक कंप्लीट लकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लकडाउन के दौरान राज्य के सभी होटल, पब, बार बंद रहेंगे। वहीं, मीट शप, सब्जी की दुकान सुबह 6 से 10 बजे तक खुलेंगे।
बता दें कि कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49,058 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1790104 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 328 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 17212 हो गई।
बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में ही संक्रमण के 23,706 नए मामले सामने आए जबकि 139 मरीजों ने दम तोड़ दिया। विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में 517075 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में आज 18943 लोग ठीक हुए और अब तक 1255797 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में गुरुवार 1,64,441 नमूनों की जांच की गई। अब तक 2़65 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *