कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे 12 घंटे बाद सुचारु

Spread the love

चमोली। ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 12 घंटें बाद आवाजाही सुचारु हुई। आवाजाही शुरू होने पर फंसे सैकड़ों वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। वहीं थराली-देवाल-वांण सड़क का एक हिस्सा थराली तिराहे के पास ही धंस गया हैं। जिससे इस मार्ग पर भी सामान्य यातायात पर प्रभावित हो गया है।
शुक्रवार की देर रात से शुरू हुई बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 109 थराली के पास बैनोली एवं माल्यापोड में मलबा आने एवं पत्थरों के गिरने के कारण यातायात के लिए अवरूद्घ हो गया था। शनिवार की सुबह से ही बीआरओ मार्ग खोलने को जुट गया, कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को दोपहर करीब पौने एक बजे पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया हैं। थराली -देवाल सड़क जिसकी देख रेख का जिम्मा लोनिवि थराली के पास है किमी एक में थराली तिराहे से डेढ़ सौ मीटर आगे धंस गया हैं। जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीण मोटर सड़कों पर भूस्खलन, भू-धंसाव, पत्थर, बोल्डर और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *