पीठसैंण का क्रांति दिवस मेला स्थागित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
थलीसैंण विकासखंड के पीठसैंण में आयोजित होने वाला क्रांति दिवस मेला स्थगित हो गया है। पीठसैण में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पेशावर कांड में वीरता को याद करते हुए प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को एक दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली क्षेत्रीय जनविकास समिति पीठसैण मासौं चौथान चोपड़ाकोट के अध्यक्ष मनवर सिंह रावत ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए समिति ने सर्वसम्मति से क्रांति दिवस मेला स्थगित किए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से कोविड नियमों का पालन किए जाने की अपील की। अध्यक्ष रावत ने कहा कि मास्क का उपयोग, शारीरिक व सामाजिक दूरी अपनाए जाने के साथ ही सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए महामारी के दौर से उबरने में हमें सामूहिक जिम्मेदारी उठानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *