कोटद्वार-पौड़ी

करवाचौथ के लिए बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर की खरीददारी

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। जिस कारण महिलाएं सजने-संवरने के लिए सोमवार को बाजार में काफी संख्या में पहुंची। करवाचौथ के मद्देनजर बाजार में दुकानें दुल्हन की तरह सजी हुई हैं। वहीं दुकानों में रंग-बिरंगी चूड़ियों महिलाओं और युवतियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बुधवार को करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की मनोकामना के लिए व्रत रखेंगी। दिनभर व्रत में रहने के बाद रात को चांद दिखाई देने पर पति को छलनी में देखकर व्रत खोला जाएगा। इस दिन महिलाएं दुल्हन की तरह सजती संवरती हैं।
करवा चौथ का पर्व करीब आ गया है। इससे मद्देनजर दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने महिलाओं के श्रृंगार की सामग्री व करवा भी रख लिया है। पर्व को लेकर बाजारों में सोमवार को खासी भीड़ रही। महिलाओं ने खरीदारी की। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों में भीड़ लगी रही। बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानें चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर आदि से सजा रखी हैं। करवाचौथ त्योहार के उपलक्ष्य में सोमवार को बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। शहर के विभिन्न हिस्सों में जहां मेहंदी के स्टालों पर भीड़ रही, वहीं मिठाई की दुकानों, चूड़ी की दुकानों पर महिलाओं व युवतियों की भारी भीड़ रही। मेहंदी स्टालों पर महिलाओं ने विभिन्न डिजाइनों की मेहंदी लगाई। इसके अलावा हलवाई, सब्जी फलों की दुकानों पर भी खूब खरीदारी की गई।
बुधवार को करवा चौथ है। इस दिन अधिकतर महिलाएं व्रत रखकर करवा माता की पूजा करेंगी। साथ ही पति के दीर्घ आयु की कामना भी करेंगी। इस पर्व में दुकानदार हजारों की बिक्री करते हैं। खासकर साड़ी, चूड़ी, कंगन, गहने आदि दुकानों में रौनक है। सोमवार को बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं ने सुबह से ही भीड़ लगा दी थी। दुकानों में पहुंचकर कपड़े व पूजन की सामग्री खरीदी। पंडित मुकेश चतुर्वेदी ने बताया कि रात में करवा चौथ माता की पूजा की जाती है और चंद्रोदय के बाद चंद्र को अघ्र्य दिया जाता है। इसके बाद ही महिलाएं भोजन करती हैं। करवा चौथ माता की पूजा में उनकी कथा पढ़ना और सुनना भी जरूरी है।
करवाचौथ के लिए सजा बाजार
कोटद्वार। करवा चौथ पर बाजार सज गया हैं। त्योहार पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए सोलह शृंगार की तैयारी में जुट गई हैं। बाजार में महिलाओं के साज-सज्जा के लिए जगह-जगह दुकानें लग गई हैं। पिछले कई दिनों से पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बनी हुई है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व खुशहाली के लिए करवा चौथ मनाने की तैयारियों में जुट गई है। दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी देखी जा सकती है। महिलाएं सुहाग की निशानी चूड़ियां, बिंदिया, सिंदूर, कंगन, कपड़े आदि सामानों की खरीदारी कर रही है। इस बार दुकानों पर कई तरह के नए सामानों को सजाया गया है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि पर्व को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है। करवा-चौथ के लिए खास माने जाने वाले मिट्टी के करवे भी नए-नए अंदाज में बाजार में सजे हुए हैं। महिलाएं सोमवार 4 नवम्बर को करवा चौथ पर निर्जल उपवास रखेंगी। करवा चौथ पर व्रत का जितना विधि-विधान है, उतना ही सजने-संवरने का भी माना गया है। जिसके चलते बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!