कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील

Spread the love

चम्पावत। कांग्रेस के जिला अधिवेशन को लेकर बनबसा में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक बूथों पर मजबूती से कार्य करने को कहा। पूर्व विधायक ने कहा कि तराई के टनकपुर बनबसा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने जनता से किए वादों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 चुनाव को लेकर अभी से कमर कसने की बात कही। यहां निर्मला गहतोड़ी, चम्पावत जिला प्रभारी नारायण पाल, महेश चंद, नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, बनबसा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद, कैलाश राम, भैरव दत्त जोशी, सुभाष चंद, गोपाल बिष्ट, दयाल सिंह धनिक, रूपेश सक्सेना, नीरज मिश्रा, सुधा बिष्ट, अनिल प्रसाद सिन्हा, गजेंद्र पाल, विनोद बडेला, प्रकाश महरा, त्रिलोक बिष्ट, सुनील थ्वाल, आशिफ खान, अंकित खर्कवाल, निहाल सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *