कसमोली-आगराखाल थौल का आयोजन 13 दिसंबर से

Spread the love

नई टिहरी : जनपद के आगराखाल में तीन दिवसीय कसमोली आगराखाल थौल-2024 का आयोजन आगामी 13 दिसंबर से होगा। यह जानकारी देते हुए थौल समिति के सदस्य सुरेंद्र कंडारी ने बताया कि यह थौल जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, व्यापार मंडल, पहाड़ी पैडलर्स, विंटर लाइन रिजोर्ट, आफ रोड कैंप, टिहरी फार्मस व मैती आंदोलन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आगामी 13 दिसंबर को एमटीवी साइकिल दल गंगा आरती के बाद रवाना होते हुए 14 दिसंबर को ऋषिकेश से कुंजापुरी-आगराखाल होते हुए कसमोली पहुंचेगा। इसी दिन वन मंत्री सुबोध उनियाल कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न स्टालों का उद्घाटन करेंगे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कारों का वितरण भी करेंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *