नाटक के माध्यम से किया सरकार पर कटाक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। तन्वी सामाजिक सांस्कृतिक व साहित्यिक संस्था की ओर से नगर निगम प्रेक्षागृह में नाटक का आयोजन किया गया। नाटक का निर्देशन संस्था के रंगकर्मी देव्यांशु चौधरी ने किया। इस दौरान नाटक के माध्यम से सरकार पर कटाक्ष किया गया।
नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के रंगकर्मी देव्यांशु चौधरी ने कहा कि नाटक का मुख्य उद्देश्य हास्य व व्यंग्य से सरकारी कार्य व्यवस्था पर कटाक्ष कर सरकारी व्यवस्था में बदलाव लाना था। कहा कि सरकारी व्यवस्थाओं से लोगों का विश्वास दिन प्रतिदिन खत्म होता जा रहा है। जिससे नाटक के माध्यम से बताया गया। बताया कि नाटक का आयोजन संस्था के 17वें स्थापना दिवस पर किया गया। संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति व सभ्यता के प्रति भी जागरूक करना है। इसके लिए समय-समय पर कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। नाटक में संगीत का निर्देशन शंशाक घिल्डियाल ने किया। इस मौके पर सिद्धार्थ काला, आकाश नेगी, वंश, मंयक पटवा, परिक्षित, प्रियांशी राव, आंचल बनियाल, प्रियांक आर्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *