काठगोदाम डिपो की बस नगीना के पास ट्राले से टकरायी

Spread the love

 

हल्द्वानी। हरिद्वार से हल्द्वानी आते समय काठगोदाम डिपो की बस नगीना के पास ट्राले में पीटे से टकरा गई। हादसे में चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सात यात्रियों को मामूली चोट आई है। सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेजा गया। काठगोदाम रोडवेज की बस (यूके07पीए 4181) रोज काठगोदाम हरिद्वार का चक्कर लगाती है। मंगलवार को हरिद्वार से लौटते समय बस रात करीब एक बजे नगीना टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे एक ट्राला के पीटे जा टकराई। हादसे में कालाढूंगी निवासी बस परिचालक गौरव बिष्ट गंभीर घायल हो गए। कालाढूंगी निवासी चालक डीके जोशी का पांव में फ्रेक्चर हो गया। वहीं बस में सवार सात यात्रियों को मामली चोट आई। काठगोदाम डिपो के इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि गौरव को 108 की मदद से बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सिटी स्कैन करने पर सिर में गंभीर चोट होने की बात सामने नहीं आयी है। उन्होंने बताया कि वह अपने साथ ही गौरव को हल्द्वानी ला रहे हैं। वहीं सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेज दिया गया है।
कर्मचारी संगठन हमेशा से ही अप-डाउन सेवा का विरोध कर रहे हैं। यह हादसा भी अप-डाउन सेवा के चलते हुई हैं। दुर्घटना हुई बस दोपहर काठगोदाम से चली व रात को हरिद्वार से वापसी कर काठगोदाम डिपो पहुंचना होता है। लौटने के दबाव के चलते इस तरह के हादसे हो रहे हैं। निगम प्रबंधन को चालक परिचालक व यात्रियों के हित में अप-डाउन सेवा को बंद करना चाहिए। -आन सिंह जीना, क्षेत्रीय अध्यक्ष, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *