नये साल में पर्यटकों से गुलजार रहा कौसानी

Spread the love

बागेश्वर। नये साल में पर्यटन नगरी कौसारी पर्यटकों से गुलदार रही। लोगों ने सुबह सूर्योदय के विहंगम दृश्य का आनंद लिया। उसके बाद बादल लगने से ठंड में इजाफा शुरू हो गया। इसके बावजूद पर्यटकों ने अनासक्ति आश्रम, चाय बागान के बाद बैजनाथ धाम के दर्शन किए। स्थानीय लोगों ने बागनाथ तथा कोट भ्रामरी आदि मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और सुख संमृद्घि की कामना की। थर्टी फर्स्ट का आनंद लेने कौसानी आए पर्यटकों ने नये साल का स्वागत भी यहीं किया। सूर्योदय का आनंद लिया, इसके बाद उन्होंने पंथ बिथिका, अनासक्ति आश्रम के दर्शन किए। महात्मा गांधी के जीवन दर्शन के बारे में जानकारी ली। कुमाऊं शल उत्पादन के साथ चाय बागान भी देखा। उसके बाद पर्यटक बैजनाथ मंदिर समूह पहुंचे। यहां नौकाविहार का भी आनंद लिया। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने बागनाथ, कोट भ्रमारी मिदर जानकार पूजा अर्चना की। नये साल में कोरोना जैसी महामारी दोबारा नहीं आए इसके लिए प्रार्थना की गई। थर्टी फर्स्ट का जश्न शांतपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *