कविता भट्ट आचार्य रामचंद्र शुक्ल सम्मान से सम्मानित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर व लेखिका डॉ. कविता भट्ट को मध्य प्रदेश में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश ने अखिल भारतीय स्तर पर पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्हें आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना सम्मान से नवाजा गया।
यह सम्मान उन्हें वर्ष 2019 के लिए उनकी कृति भारतीय संस्कृति में जीवन मूल्य हेतु प्रदान किया गया। सम्मान के रूप में एक लाख रूपए, शॉल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। यह सम्मान उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, प्रख्यात अभिनेता और साहित्यकार आशुतोष राणा, संस्कृति सचिव अदिति कुमार त्रिपाठी, साहित्य अकादमी निदेशक डा. विकास दवे के हाथों दिया गया। डा. कविता भट्ट ने इसके लिए अकादमी निदेशक, निर्णायक मंडल तथा अकादमी और संस्कृति मंत्रालय को धन्यवाद दिया है। डा. कविता भट्ट की इस उपलब्धि पर गढ़वाल विश्वविद्यालय सहित साहित्य जगत और व्यापक स्तर पर उनके पाठकों प्रशंसकों ने खुशी जताई है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *