कविता, मनोज का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन

Spread the love

पिथौरागढ़। जिला उद्योग विभाग की महाप्रबंधक कविता भगत और जीआईसी शैलकुमारी के व्यायाम शिक्षक मनोज वर्मा का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज की राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। रविवार को मनोज ने बताया कि देहरादून में बीते दिनों राज्य स्तरीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। दोनों के शानदार खेल को देखते हुए उनका चयन अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मनोज लगातार चौथी व कविता का तीसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। बीते वर्ष पंचकुला में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी दोनों की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और पांचवां स्थान हासिल किया। दोनों के एक बार फिर चयनित से सीमांत के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन प्रकाश उप्रेती ने मनोज को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। डीएम ड़ आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल, एसडीएम अनुराग आर्य, जिला कीडाधिकारी प्रताप बिष्ट, सीईओ अशोक कुमार जुकरिया, जिला बैडमिन्टन संघ अध्यक्ष जीएस बुदियाल, उपाध्यक्ष भूपेश पंत, कोषाध्यक्ष शंकर खर्कवाल सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *