केदार एविएशन ने किया फाइनल में प्रवेश

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। नवयुवक मंगल दल फहली पसालत सिंगोली द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल सिंह भवानी खुमेरा और केदार एविएशन के बीच खेला गया। केदार एविएशन ने टस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंह भवानी 5 विकेट खोकर मात्र 92 रन ही बना सकी और केदार एविएशन 28 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में मैन अफ द मैच केदार एविएशन के अभिषेक रहे। अभिषेक ने 3 ओवर में 3 विकेट लिए। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल दीपक मैमोरियल देवली भणिग्राम और हनी स्पोर्ट्स अगस्त्यमुनि के बीच खेला गया। जिसमें देवली भणिग्राम की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने को उतरी हनी स्पोर्ट्स ने 5 विकेट खोकर आसानी ने जीत हासिल की। इसमें मैन अफ द मैच हनी स्पोर्ट्स के अनुराग रहे। अनुराग ने 3 ओवर में 4 विकेट लिए। नवयुवक मंगल दल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम को 71000 रुपये नगद पुरस्कार और ट्रफी, उपविजेता टीम को 35000 रुपये नगद पुरस्कार और ट्रफी दी जाएगी। सर्वोत्तम बल्लेबाज, गेंदबाज, क्षेत्ररक्षक, सर्वोत्तम विकेटकीपर और मैन अफ द सिरीज के पुरस्कार दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *