खेल

बैटिंग, बॉलिंग नहीं इस बात के लिए मशहूर थे केदार जाधव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली। केदार जाधव ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। जाधव लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर थे और उनकी वापसी की कोशिशें कामयाब नहीं हो रही थीं। अंत में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया। केदार एक समय टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर की जान थे। उन्होंने अपने बल्ले से कई अहम पारियां खेलीं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर उन्होंने निचेल क्रम में कई अहम साझेदारियां कीं लेकिन फिर भी केदार की पहचान एक अलग चीज के कारण बनी थी। इस बात में कोई शक नहीं है कि वह एक समय टीम का अहम हिस्सा थे और उनका रहना जीत की गारंटी माना जाने लगा था। वह अपनी ऑफ स्पिन से भी काफी प्रभावित करते थे। अपनी गेंदबाजी से भी कई बार उन्होंने टीम को अहम सफलताएं दिलाईं।
अजीब था एक्शन
जाधव एक ऑफ स्पिनर थे। लेकिन बल्लेबाज उनकी ऑफ स्पिन से ज्यादा उनके अजीब एक्शन से परेशान हो जाता था और गलती कर उन्हें विकेट दे बैठता था। केदार का गेंदबाजी एक्शन बहुत अजीब था। वह काफी झुककर साइड से हाथ लाते हुए गेंद फेंकते थे। इससे गेंद को वो उछाल नहीं मिलता था जो हाथ सीधा रखकर गेंद को फेंकने से मिलता था। बल्लेबाज को समझ नहीं आता था कि वह इस तरह की गेंद को कैसे खेलें और इसी कारण वह गलत शॉट खेल विकेट दे बैठते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!