चमोली : बमणबेरा गांव के केदारदत्त कुनियाल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी श्रम विभाग का चमोली जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कुनियाल के ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कुनियाल ने कहा कि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में एकजुट होकर काम किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबीर बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कंचन बिष्ट, पूर्व बीडीसी मेंबर प्रताप राम, पुष्कर फस्वार्ण, धर्म सिंह कोटेड़ी और किशोर घुनियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)