केदारनाथ उपचुनाव: काँग्रेस ने लगाया भजपा पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस ने केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया। केंद्रीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन भेज आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरे प्रदेश के वाहनों का केदारनाथ सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने पर जोर दिया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सत्ताधारी दल लगातार चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन कर रहा है। आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने का दबाव बनाया जा रहा है। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश राज्यों के नंबर वाली भाजपा का पोस्टर लगी गाड़ियों का मूवमेंट बढ़ गया है। बाहर से आए नेता वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं। खुलेआम प्रलोभन दिए जा रहे हैं। सरकारी वाहनों का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। कहा कि गांव गांव में महिला मंगलदलों को ढोलक, चिमटा, साड़ियां, खेल सामग्री बांटी जा रही है। लोनिवि की ओर से टेंट लगा कर सड़क निर्माण को अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा बांटा जा रहा है। ये सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा के झंडे लगे वाहनों में शराब पकड़ी गई है। इन तमाम प्रकरणों में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष जसविंद गोगी, नवीन जोशी, सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप जोशी, जगदीश धीमान, आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *