उत्तराखंड

केदारनाथ हाईवे ढ़ाई घंटे रहा बंद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग : केदानानाथ हाईवे पर तहसील के समीप मलबा आने से हाईवे ढाई घंटे तक बंद रहा। दोनों तरफ से तीन मशीनें लगाने के बाद मार्ग आवाजाही के लिए खोला गया। वहीं सुबह ऑफिस टाइम होने के कारण हाईवे पर यात्रियों के साथ ही तहसील के अधिकारी-कर्मचारी भी फंसे रहे। गुरुवार सुबह पौने दस बजे केदारनाथ हाईवे तहसील से पहले मबला आने के कारण बंद हो गया। बड़ी मात्रा में मलबा हाईवे पर आने से यहां वाहनों की आवाजाही थम गई। स्थानीय लोगों के साथ ही यात्री एवं तहसील जाने वाले अधिकारी कर्मचारी यहां फंसे रहे। उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल ने अपनी मौजूदगी में एनएच लोनिवि द्वारा हाईवे को खोलने की कार्यवाही करवाई। दोनों स्थानों से तीन मशीनें लगाई गई जिसके बाद करीब साढ़े 12 बजे हाईवे को आवाजाही के लिए खोल दिया गया। वहीं केदारनाथ हाईवे पर कई जगहों पर पहाड़ी से मलबा बोल्डर गिरने का खतरा बढ़ गया है। तेज बारिश होने की स्थिति में भूस्खलन होने का भी लगातार भय बना है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!