केदारनाथ की यात्रा अब महज 27 दिन शेष, भैया दूज को होंगे कपाट बंद

Spread the love

रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ धाम की यात्रा इस साल अब महज 27 दिन ही शेष है। 3 नवम्बर को भैया दूज पर केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। अब तक 12,86 लाख से अधइक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इन शेष दिनों में करीब एक से डेढ़ लाख तीर्थयात्रियों के केदारनाथ आने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस साल 10 मई को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोले गए थे। ऐसे में शुरूआती चरण में केदारनाथ में यात्रियों की काफी भीड़ उमड़ गई किंतु यात्री संख्या को नियंत्रित करने के लिए शासन-प्रशासन को व्यवस्थाएं बनाने पड़ी और फिर केदारनाथ धाम की क्षमता के अनुसार यहां यात्रियों को भेजा गया। करीब 5 महीने की यात्रा में अब तक 1286807 यात्री भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। जबकि इस सीजन की यात्रा महज 27 दिन ही शेष है। दीपावली के बाद 3 नवम्बर भैया दूज के दिन हिमालय स्थित भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। भैया दूज पर ही केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की परम्परा है। हालांकि मानसून की बारिश सितम्बर मध्य तक होने और लिंचौली जैसी आपदा के चलते कुछ दिनों यात्रियों की आवाजाही में दिक्कतें हुई जिससे यात्री संख्या अभी तक 15 लाख के पार नहीं पहुंच सकी। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि भैया दूज तक अभी काफी यात्री दर्शनों को आएंगे। इस बार की यात्रा काफी अच्छी रही है। साल प्रति साल यात्री संख्या बढ़ती ही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *