केदारनाथ के कपाट 6 नवंबर को बंद होंगे

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए शनिवार 6 नवंबर को भैयादूज के मौके पर बंद होंगे। देवस्थानम बोर्ड ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह पूजा अर्चना के साथ 8रू30 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। पहले चरण में डोली रामपुर प्रस्थान करेगी।
भगवान केदारनाथ की छह माह यात्रा के बाद भैया दूज के दिन बाबा केदार के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। डोली पैदल यात्रा के बाद ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। जहां छह महीने भगवान की शीतकालीन पूजा अर्चना की जाएगी। इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी, तीर्थपुरोहित, हक-हकूकधारी सहित कई यात्री भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *