हर समय कार्यशील स्थिति में रखे दमकल उपकरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरएस खाती ने मंगलवार को फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को दमकल उपकरण हर समय कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा से बचाव के लिए आमजन को भी जागरूक किया जाना अति आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने दमकल कर्मियों की समस्याओं को भी सुना
मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बीईएल रोड स्थित फायर स्टेशन का अद्र्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में रखे दस्तावेजों का भी अवलोकन लिया। साथ ही दमकल कर्मियों से दमकल वाहन व मशीनों के बारे में जानकारी ली। कहा कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को आपदा से बचाव के उपकरणों की बेहतर जानकारी होनी चाहिए। जिससे किसी भी प्रकार की आपदा के समय बेहतर बचाव कार्य किया जा सकें। उन्होंने स्टेशन में बैरक व भोजनालय का भी निरीक्षण किया। दमकल कर्मियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएसआर के माध्यम से किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों की भी सराहना की। अभियान के उपरांत उन्होंने दमकल कर्मियों से उनकी समस्या के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि दमकल कर्मियों को हर संभव मुहैया करवाने का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *