केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय पौड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्णपदक, 4रजत व 3 कांस्य पदक हासिल किए। स्कूल की प्राचार्य मनीषा मखीजा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के एथलेक्टिस स्पर्धा के लिए प्रियांशु नेगी, आदर्श मोहन, सुजल भंडारी,एकता रावत, बैडमिंटन के लिए दिव्यांशी, सिमरन बिष्ट के साथ ही वालीबॉल के लिए सानिया बिष्ट, अनुष्का शाह व पायल रावत का चयन हुआ। इस दौरान खेल प्रशिक्षक धीरेंद्र सिंह सिरोही को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *