उत्तराखंड

जौनसार बावर शिक्षक समिति के केशर सिंह अध्यक्ष व विनोद तोमर सचिव बने

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। जौनसार बावर शिक्षक समिति का एक दिवसीय अधिवेशन शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर में संपन्न हुआ। अधिवेशन के पहले सत्र में शिक्षा के उन्नयन पर चर्चा करने के साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जबकि द्वितीय सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में केशर सिंह राय अध्यक्ष और विनोद तोमर सचिव चुने गए। समिति के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर ने कहा कि जौनसार बावर में बेलगाम हो रही शिक्षा व्यवस्था का कारण संसाधनों की कमी है। शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी से जूझ रहे विद्यार्थियों को समिति से जुड़े शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा देंगे। खासकर विज्ञान, गणित विषयों के शिक्षण पर जोर दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में परेशानी न हो। इसके साथ ही समिति की ओर से समय-समय पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपने गांव और आसपास के विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा देने की सलाह दी। पहले सत्र के समापन पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को 31 सौ, 21 सौ और 11 सौ की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। द्वितीय सत्र में नवगठित कार्यकारिणी में जगत सिंह चौहान उपाध्यक्ष, आनंद प्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष, शशिपाल चौहान उप सचिव, शांति वर्मा महिला उपाध्यक्ष, संजय चौहान संयुक्त मंत्री चुने गए। युद्धवीर सिंह तोमर ऑडिटर, कल्पना शर्मा सह ऑडिटर, विक्रम सिंह चौहान संगठन मंत्री, बरदावर सिंह चौहान सह कोषाध्यक्ष और नरेश चंद्र डोभाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!