भाषण में केशव व चित्रकला में अमृत रहा प्रथम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण में केशव व चित्रकला में अमृत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डा. जुनेश, डा. संजीव कुमार, डा. मुकेश रावत, केपी नैथानी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में केशव, पूजा व पलक और सब जूनियर वर्ग में नवीन, सार्थक व आरोही ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अमृत प्रथम, दिव्या राजपूत द्वितीय व दिव्या रावत तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक शिवराम बडोला, सुबोध ध्यानी, अनिल कोटनाला, समीता रावत, मधुबाला, राहुल भाटिया, नंदिनी नैथानी, संगीता खुगशाल, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *