केशीराम निराला को मिलेगा नेशल फेलोशिप अवार्ड

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से शैलशिल्पी विकास संगठन के कोषाध्यक्ष व सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी केशीराम निराला को डा. अंबेडकर नेशनल फेलोशिप अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड उन्हें दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा।
सोमवार को कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति पुस्तकालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि केशीराम निराला लगातार समाज सेवा में अपना योगदान देते हैं। वह डा. भीमराव अंबेडकर ज्योतिबा फुले की विचारधारा पर चलकर समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि निराला का सम्मान संगठन के लिए गौरवमय पल है। इस मौके पर संगठन के संरक्षक सेवानिवृत डीएफओ धीरजधर बछवाण, भारतीय दलित साहित्य अकादमी के जिला अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, प्रधानाचार्य सोहनलाल, जयदेव सिंह मानव, जोनी कुमार, शिवकुमार, अनिल कुमार, अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *