केवल सती बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव

Spread the love

 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अल्मोड़ा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अधिवक्ता केवल सती को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है। अमित बिष्ट समेत तीन अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुमोदन के बाद नियुक्ति की गई है। सती और अमित को नई जिम्मेदारी मिलने पर मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, घनानंद जोशी, दीप डांगी, कमल पंत जीवन नाथ वर्मा, सुनील कर्नाटक, जया, सोनिया, नमित, पंकज वर्मा, दानिश, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, वैभव पांडे, रोहन कुमार, कमल, रोहित, अंकुर समेत कई कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *