पपों में खड़िया खान मालिक पर लगाया वायदे से मुकरने का आरोप

Spread the love

 

बागेश्वर। दोफाड़ के पपों के ग्रामीणों ने गांव में हो रहे खनन पर रोक लगाने की मांग की है। कहा है कि खान मालिक द्वारा गांव के रास्ते, पेयजल लाइन आदि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। साथ ही खान स्वीति से पूर्व हुए समझौते से मुकरने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पपों गांव में खान है जिसके द्वारा लंबे समय से दिन व रात को जेसीबी के माध्यम से खनन किया जा रहा है। कहा कि क्षेत्र में अनुसूचित जाति के परिवार निवास करते हैं अवैध खनन से उनके आवासों को खतरा बना हुआ है। कई घरों में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गत वर्ष खान संचालक व एक अन्य के साथ गांव में आए थे तथा ग्रामीणों से कहा गया कि वे अनापत्ति दें तथा खनन का विरोध न करें जिसके एवज में उन्हें अलग से पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा। इसके बाद उनके सादे पेपर में हस्ताक्षर किए गए परंतु अब तक उन्हें आवास नहीं मिला है जिससे उनके समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करके मांग की कि क्षेत्र में हो रहे खनन की जांच करके खान मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में हीरा राम, रमेश राम, राजन राम, दरवानराम, कैलाश टम्टा, तेजराम टम्टा, बच राम समेत ग्राम प्रधान बीना कालाकोटी के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *