खरीफ षि महोत्सव का किया गया आयोजन

Spread the love

चमोली। अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में खरीद षि महोत्सव का रविवार को डूंगरी में आयोजन किया गया। इस अवसर पर काश्तकारों को अनेक प्रकार की जानकारियां दी गईं। नारायणबगड़ विकासखंड की डूंगरी में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 की अंतर्गत षि विभाग के द्वारा खरीफ षि महोत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर विभाग के कर्मचारियों के द्वारा काश्तकारों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं इस अवसर पर मिलेट (मोटे अनाज)से क्या-क्या लाभ हैं यह जानकारियां दी गईं। वहीं इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा किस प्रकार से ग्रामीण क्षेत्रों में समूह बनाकर स्वरोजगार को अपनाया जा सकता है यह जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान डूंगरी नरेंद्र रावत ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोनू सती भगवती प्रसाद सदी आलोक नेगी चंद्रमणि बरमोला मानवेंद्र नेगी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *