खस्ताहाल सड़क से आवागमन जोखिमभरा, राहगीर परेशान

श्रीनगर गढ़वाल : नगर के घसिया महादेव से चौरास पुल तक सड़क की खस्ताहाल स्थिति को ठीक करने की मांग विवि छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से की है।

उन्होंने कहा कि तीव्र ढलान वाले इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं, जिससे आवागमन जोखिमभरा होने के साथ ही छात्रों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि इस मार्ग से गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में पढ़ने वाले छात्र, शिक्षक व कर्मचारी सहित चौरास क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में आवाजाही करते हैं, मार्ग की स्थिति ठीक न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इसी मुद्दे पर लोनिवि अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते हुए उन्होंने खस्ताहाल सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *