फुटबल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची खटीमा की टीम

Spread the love

रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी के पिता की स्मृति में आयोजित किए जा रहे स्व़ सूबेदार शेर सिंह धामी स्मृति फुटबल टूर्नामेंट में खटीमा की टीम फाइनल में पहुंच गई है। खटीमा ने रुद्रपुर को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। शुक्रवार को लोहियाहेड के गांधी मैदान में आयोजित फुटबल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी हेमा जोशी, अति विशिष्ट अतिथि नंदन सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर तराई विकास संघ के अध्यक्ष गोपाल बोरा, जिला मंत्री भुवन जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश जोशी, मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, अंकुश त्यागी, ललित भंडारी, फुटबल जिला एसोसिएशन चम्पावत के उपाध्यक्ष कमलेश भट्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, देवेंद्र बोरा, कुंदन कुंवर, धीरज बोरा, महेंद्र खोलिया, भवानी भंडारी, दीपक मेहरा, तारा भाई, कमल धामी उर्फ केडी, देवेंद्र धामी उर्फ दीपू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *