खयाली पुलाव बना युकां ने मंहगाई का विरोध किया

Spread the love

पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस ने घरों में खाली बर्तनों के साथ खयाली पुलाव बनाकर महंगाई का विरोध किया। उन्होंने महामारी काल में केंद्र सरकार पर जनता का शोषण करने का आरोप लगाया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरों में खयाली पुलाव बनाकर विरोध जताया। कहा कि सरसों, डीजल, पेट्रोल,आलू,प्याज,टमाटर सहित अन्य दौनिक उपभोग की वस्तुएं काफी महंगी हो चुकी है। केंद्र सरकार सिलेंडरों पर 27 रुपये सब्सिडी दे रही है। अच्छे दिनों के ख्वाब दिखाकर भाजपा सरकार ने लोगों को सड़क में लाकर रख दिया है। कहा कि गरीब परिवारों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार 2 किलो चीनी देकर अपनी वाहवाही लूटने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *