खेल दिवस पर बांटी वालीबॉल किट

Spread the love

चम्पावत। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओं को वालीबॉल किट बांटी गई। शनिवार को हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मंजू पचौली ने की। इस दौरान पाटी, पूनाकोट, भट्यूड़ा के युवाओं को वालीबॉल किट बांटी गई। प्रधान मंजू पचौली ने बताया कि युवाओं के लिए खेल में भी प्रतिभा दिखाने के अवसर हैं। सरकार की ओर से युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके अलावा वह स्वयं के स्तर से युवाओं को खेल के प्रति सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही हैं। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली, सरपंच रवीश राम, नवीन कुमार, प्रदीप लडवाल, दीपक सिंह, संजय सिंह, नवल पचौली, अंकित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *