खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विकास खंड द्वारीखाल का खेल महाकुंभ मंगलवार से शुरू हो गया है। इस दौरान छह सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में कृष्णा व बालिका वर्ग में पूजा प्रथम स्थान पर रही।
आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी आगे आने की सीख दी। इस दौरान छह सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पूजा कंडवाल, तनिषा, सिमरन बालक वर्ग में कृष्णा, अनुज, सुजन ने प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों के लिए कबड्डी, दौड़, बालीवाल, बैडमिंटर व फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में ब्लाक की दस से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारीखाल जयकृत सिह बिष्ट, संजय बिष्ट, जयदीप रावत, हरपाल सिह रावत, चन्द्रमोहन चौधरी, मुन्नी देवी, उषा देवी, प्रभाकर डोबरियाल, जगमोहन देवरानी, कैलाश बिष्ट, यशपाल सिह, डा. दीपक देवरानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *