खुशबू, राहुल और रोहन ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज कीर्तिनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम सभा रामपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम प्रधान सरोजनी देवी ने शिरकत की। सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मुख्य कार्यक्रम अधिकारी कमलेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में ग्राम सभा में स्वच्छता, दीवारों, रास्तों एवं पुश्तों का निर्माण कार्य, शुभ कार्यों में मद्यपान एवं नशा के विरुद्ध जन-जागरूकता तथा क्रीड़ा प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम किए। साथ ही गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीएड प्रशिक्षणार्थी चैतन्य कुकरेती के नेतृत्व में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता तथा मानचित्र ज्ञान प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। समापन समारोह पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में अनुराग कलेठा, अमीषा, अपराजिता तथा अखिलेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में खुशबू, राहुल तथा रोहन ने बाजी मारी। संचालन स्वयंसेवी छात्र अनुराग एवं अपराजित ने किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *