खुशी गिरया बनी मिस लैंसडौन

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लैंसडौन में अभ्युदय परिवार की ओर से मिस ब्यूटी कांस्टेट का आयोजन किया गया। इस दौरान खुशी गिरया को मिस लैंसडौन का खिताब मिला।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. सोनिया आनंद रावत, बीना कुकरेती, नीरा आनंद व भावना वर्मा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। डा. सोनिया आनंद रावत ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं व युवतियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। हमें अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। इसके उपरांत महिला व युवतियों ने कैट वाक में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं व युवतियों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान खुशी गिरया ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मिस लैंसडौन का खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना शर्मा, टीसी शर्मा, प्रेम थापा, रामेश्वरी बड़थ्वाल, मीना अधिकारी, विजेंद्र दत्त सुंदरियाल, लता खंडेलवाल, शिप्रा मोहन, भावना सती, अनिल राणा, मोहित बेरानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *