प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में खुशी रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय दिवस पर जानकी नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में खुशी बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजित प्रतियोगिता में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के संयोजक रोहित बलोदी ने बताया कि विद्यालय परिसर में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में खुशी बिष्ट प्रथम, अक्षित रावत व समीक्षा नेगी संयुक्त रूप से द्वितीय और गरिमा नेगी व सूर्यांश संयुक्त रूप से तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में प्रीसा अग्रवाल प्रथम, तन्वी प्रजापति द्वितीय और कुमकुम रावत व सोनाक्षी संयुक्त रूप से तृतीय रहे। विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लिए निबंध व चित्रकला की प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में कुमकुम रावत प्रथम व वंश सुंद्रियाल द्वितीय रहे। जबकि चित्रकला में गुंजन प्रथम व अदिति ध्यानी द्वितीय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *