किच्छा-हल्द्वानी मार्ग के हॉटमिक्स का विधायक ने किया शुभारंभ

Spread the love

रुद्रपुर। शनिवार को विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा-हल्द्वानी मार्ग पर ग्राम आंदपुर से गोलगेट तक करीब पांच किलोमीटर क्षतिग्रस्त मार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। पूर्व में बजट की कमी से कार्य अधूरा रह गया था। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि वह क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि जल्द शांतिपुरी और जवाहरनगर की मुख्य सड़कों में भी हॉटमिक्स का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगला को नगर पंचायत बनाने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विकास कार्य को गति देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की और साथ ही विकास के मामले में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की बात कही। इस दौरान मंडल महामंत्री संदीप कार्की, विधायक प्रतिनिधि टीकम कोरंगा, महेन्दर, डा. रिंकू, अमिता मेहरा, कृष्णा, प्रधासंघ अध्यक्ष दीपा काण्डपाल, कुशल कोरंगा, जसविंदर सिंह, डीएन जोशी, यूथ अध्यक्ष शेखर कोरंगा, राजकुमार, सुनील रोहेला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *